ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

गला रेतकर 19 वर्षीय युवती की हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

07-Jun-2024 05:31 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN : पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थानाक्षेत्र स्थित सिंगरहिया गांव में 19 साल की युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की जंगल की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


बताया जाता है कि मृतका बीते गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे से ही अपने घर से लापता थी। सिंगरहिया गांव के सपही देवी चौक स्थित चंवर में तालाब के पास से आज उसकी लाश मिली है। मृतका की पहचान सिंगरहिया गांव निवासी अब्बास राय की पुत्री सूफियाना खातून के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद सूचना पर एसएसबी 71वीं बटालियन की डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। एसएसबी डॉग स्क्वायड की टीम में रेवा और हेलिस नामक दो डॉग मौजूद थे। घटनास्थल से लेकर मृतका के घर के आसपास तक डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की। इधर शव मिलने के बाद मृतका के घर मे कोहराम मच गया। मां और बहन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका के छोटे भाई रिजवान ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे से उनकी बहन उसे सपही देवी चौक अवस्थित मामा के घर छोड़ने आई थी। वह मुझे मामा के घर छोड़कर वापस घर के लिए निकली थी लेकिन वह घर वापस नही पहुंची। जिसके बाद मेरे पिता ने मुझे फोन कर बताया कि सूफियाना अभी तक घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद हम सभी ने पूरी रात उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। अहले सुबह सरेह में शौच करने गई महिलाओं की नजर एक शव पर पड़ी। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि सूफियाना की गला रेतकर हत्या की गयी है। 


हत्या के बाद शव को तालाब के पास फेंक दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या कर शव को फेंका गया है। जिसे जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

news image


news image


news image