RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
24-Aug-2021 06:56 PM
By Neeraj
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने प्लंबर मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मो. इशा के रूप में हुई है जो पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के लाहोना गांव का रहने वाला था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. इशा प्लंबर का काम करके देर रात घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने जिरवा पेट्रोल पंप के पास धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ मो. इशा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पतरघट और पस्तपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
