ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

धनतेरस के दिन भी अपराधियों का आतंक: पटना में बिल्डर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग

10-Nov-2023 08:32 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में त्योहार के मौसम में पुलिस चुस्त होने के लगातार दावे कर रही है, लेकिन पटना में ही आज इसकी पोल खुल गयी. राजधानी पटना में आज बेलगाम अपराधियों ने बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी और एक बिल्डर को गोलियों से भून दिया. इस बिल्डर के पार्टनर की कुछ दिनों पहले हत्या हुई थी, जिसके बाद उनके जान पर खतरा मंडरा रहा था. अपराधियों ने आज उनका भी मर्डर कर दिया.


ये घटना रूपसपुर नहर रोड़ में दिन दहाड़े हुई. रूपसपुर नहर रोड में चुल्हाईचक के पास दो बाईक पर सवार अपराधियों फिल्मी तरीके से एक बिल्डर की हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने काफी दूर तक बिल्डर की कार का पीछा कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी. कार को रूकवा कर बिल्डर को गोलियों से भून दिया गया. गोली लगने के बाद को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक के पार्टनर मंटू शर्मा को भी कुछ दिनों पहले गोलियों से भून कर मार डाला गया था.


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ थाना के मौर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले बिल्डर आलोक शर्मा की आज हत्या कर दी गयी. आलोक शर्मा शुक्रवार की दोपहर अपनी कार से रूपसपुर नहर रोड पर खगौल के रास्ते बेली रोड जा रहे थे. खगौल से आगे बढ़ते ही दो बाईक पर 5 अपराधियों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया. बिल्डर जब चुल्हाईचक के पास पहुंचे तो अपराधियों ने दोनों तरफ से उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया. बीच सड़क पर अपराधी फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर रहे थे. एक गोली लगने के बाद आलोक शर्मा की कार का संतुलन बिगड़ गया और अपराधियों की एक बाइक से उनकी कार जा टकरायी. बाईक को गिरा हुआ छोड़कर अपराधियों ने आलोक शर्मा को गोलियों से भूना और फायरिंग करते हुए निकल गये.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आलोक अपनी गाड़ी खुद चला रहे थे और कार में उनके पीछे एक युवक बैठा था. उस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है. उससे पूछताछ की जा रही है. बिल्डर आलोक शर्मा का एक पुत्र और एक पुत्री है. स्थानीय लोगों ने बताया जा रहा है कि मौर्य विहार कॉलोनी में ही कुछ महीने पहले जमीन कारोबारी और बिल्डर मंटू शर्मा को घर में घुसकर गोली मार दी गयी थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक आलोक और मंटू शर्मा करीबी दोस्त और पार्टनर थे. मारे गये बिल्डर की मां शांति शर्मा खगौल जेएनएल कॉलेज की रिटार्यड प्रोफेसर हैं. थानेदार रणविजय कुमार ने बताया कि नहर रोड में  बिल्डर आलोक शर्मा को बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दिया है. पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा और एक बाईक मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.