ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: PM मोदी ने कहा- कांग्रेस ने जान-बूझकर राम मंदिर का मामला उलझाया था, BJP ने शांति से सुलझाया

12-Dec-2019 01:38 PM

DHANBAD:  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने धनबाद में कहा कि राम जन्मभूमि को लेकर जो विवाद सदियों से चल रहा था. इस मामले को कांग्रेस ने जान बूझकर उलझाया था. लेकिन हमने कहा था, हमारे संकल्प पत्र में लिखा था कि राम जन्मभूमि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे. हमने अपना वादा निभाया और इसको शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया. 

6 माह में संकल्प को किया पूरा

मोदी ने कहा कि सब कुछ देश की एकता, भाईचारा, सद्भाव को मजबूत बनाने के रास्ते पर किया गया. देश ने दिखा दिया कि देश की एकता क्या है, देश में भाईचारा क्या है, देश में सभी धर्म के लोग कैसे मिलजुल कर रहते हैं. पूरी दुनिया को हिंदुस्तान ने एकता का संदेश दे दिया है. भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं. हमने कहा था कि छोटे किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की व्यवस्था करेंगे. ये संकल्प भी हमने आते ही पूरा कर दिया. हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं, न ही हम चैन की नींद सोते हैं. हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम हमेशा अपने आप को मिटाते रहते हैं. भाजपा ने आपसे ये कहा था कि देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे. आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और भारत का संविधान पूरी तरह से वहां लागू है. 

झारखंड का विरोध करने वालों पर साधा निशाना

मोदी ने कहा कि जब झारखंड बन रहा था तो कई नेताओं ने विरोध किया था और कहा था कि मेरे लाश पर गुजरना होगा. लेकिन यही नेता अब झारखंड में वोट मांग रहे हैं. बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है. मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बार बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है. पूरे देश में भाजपा के प्रति इतना विश्वास क्यों है? आज पूरा हिंदुस्तान भाजपा पर क्यों विश्वास करता है? ये भरोसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही है जो संकल्प लने के बाद उसे सिद्ध भी करती है.