ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / धनबाद का 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जमुई पुलिस के कब्जे में, बड़ी घटना को...

धनबाद का 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जमुई पुलिस के कब्जे में, बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

29-Nov-2019 08:57 PM

JAMUI : जमुई सदर थाना क्षेत्र के खंडसारी गांव से पुलिस ने धनबाद जिले के 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य के धनबाद जिले  के 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' गिरोह का सरगना जियाउल उर्फ़ गोपी अपने सहयोगी के साथ जिले के खंडसारी गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना के बाद एसपी अभियान सुधांशु कुमार, सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह  और थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार की देर रात करीब 1:00 बजे खंडसारी गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान से 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' गिरोह के मोहम्मद शकील, मोहम्मद जियाउल, गोपी मोहम्मद, परवेज अंसारी और मोहम्मद अनवर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है