ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / धनबाद-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस को सासाराम में मिला ठहराव, BJP सांसद ने ट्रेन को...

धनबाद-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस को सासाराम में मिला ठहराव, BJP सांसद ने ट्रेन को किया रवाना

15-Sep-2023 06:49 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: सासाराम के लोगों की पुरानी मांग आज पूरी हो गई। धनबाद-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस अब सासाराम स्टेशन पर भी रुकेगी। आज से इसका शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने सासाराम स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के ठहराव से लोगों में खासा उत्साह है।


दरअसल, धनबाद-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस 13305 /13306 का सासाराम तक विस्तारीकरण कर दिया गया है। शुक्रवार को पहली बार यह ट्रेन जब सासाराम से खुली तो इसका उद्घाटन भाजपा के स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओ के अलावा स्थानीय लोग भी उपस्थित हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।


बता दें कि यात्रियों की चिरप्रतीक्षित मांगों के बाद इस ट्रेन का विस्तारीकरण सासाराम तक हुआ है। अब सासाराम से गया की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। उद्घाटन के बाद बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा कि आने वाले समय में सासाराम में जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा, जिसके लिए वे प्रयासरत हैं।