ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव अपराधी पी रहा था शराब, फोटो वायरल होने के...

हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव अपराधी पी रहा था शराब, फोटो वायरल होने के बाद ASI समेत 8 सस्पेंड

24-Aug-2020 09:50 AM

DHANBAD: कोरोना पॉजिटिव अपराधी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसका कई फोटो शराब पीते वायरल हो गया. फोटो में एक हाथ में हड़कड़ी और दूसरे हाथ में शराब की बोतल लिए और पीते हुए उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिसके बाद एएसआई समेत 8 लोगों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. 

सीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

सीएम हेमंत सोरेन ने फोटो वायरल होने पर झारखंड पुलिस और धनबाद डीसी को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बन्ना गुप्ता ने भी कहा कि सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 


केस दर्ज

शराब पीने और फोटो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी संटू गुप्ता की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर रात में ही उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ कतरास पंचगढ़ी के संटू गुप्ता और फोटो वायरल करनेवाले छोटू प्रसाद गुप्ता के खिलाफ सरायढेला थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि यह फोटो दो दिन से वायरल हो रहा था.