ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

20-Nov-2023 09:39 PM

By First Bihar

KAIMUR: कैमूर जिले के कूढनी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित पक्ष के बयान पर कुढ़नी थाने में 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस जमीन पर धान की फसल लगी है वह जमीन उन्हें लाल पर्चा में मिला था और दूसरे पार्टी द्वारा जबरन धान काटने से हम लोगों को मना किया जा रहा है। वहीं आरोपी उसे अपनी जमीन बताकर इन लोगों को उस खेत पर जाने से रोक रहा था। मना करने के बाद भी जब वे लोग वहां पहुंचे तो फिर फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली संतोष मुसहर को लग गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही कैमूर डीएम और एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। तभी अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ और माले के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से वार्ता करने पहुंच गये। बता दें कि पहले भी 16 नवंबर को धान काटने के लिए जब पीड़ित खेतों में पहुंचे थे तब उन आरोपियों और पुलिस के द्वारा पीटकर भगा दिया गया था। 


इसके बाद इन लोगों ने कैमूर डीएम और एसपी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की। लेकिन कुढनी थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी ने इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई जिसके कारण खेत के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक की मौत हो गयी है। 


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया धान की फसल काटने को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.