ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BIG BREAKING : नीतीश ने कर दिया राजनीति से संन्यास का एलान, धमदाहा...

BIG BREAKING : नीतीश ने कर दिया राजनीति से संन्यास का एलान, धमदाहा में बोले- ये मेरा अंतिम चुनाव है

05-Nov-2020 03:51 PM

PURNIA : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.




नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि वह 2020 के बाद अब राजनीति से खुद को अलग कर लेंगे. उन्होंने अपने इस चुनाव को आखिरी चुनाव बताते हुए लोगों से आखिरी मौका देने की अपील की. नीतीश ने कहा कि अंत भला तो सब भला इसलिए आप आखरी मौका दे.




जंगलराज में हॉस्पिटल का था बुरा हाल
नीतीश कुमार ने कहा कि जंगलराज में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल था. हॉस्पिटलों में डॉक्टर नहीं रहते थे. इलाज की बात छोड़िए दवा नहीं मिलता था, लेकिन अब हालात बदल चुका है.


काम पर भरोसा
नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की कठिनाइयों के बारे में सोचकर उसके हिसाब से काम किया जा रहा है. गांवों को सड़कों से जोड़ा गया. लड़कियों को साइकिल और पोशाक दिया. हर घर तक नल का जल और हर घर बिजली पहुंचाया. जब से मौका मिला है तब से बिहार के लिए वह काम करते आ रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को काम से मतलब नहीं था. जब उनको काम करने का मौका मिला तो हॉस्पिटल का क्या हाल था, सबको पता है. लेकिन अब स्थिति बदल गई है. एक पीएचसी में हर माह करीब 10 हजार लोग इलाज के लिए आते हैं. डॉक्टर मौजूद रहते हैं दवा भी मिलता है. एक-एक चीज पर काम किया जा रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही कहा कि राज्य के खजाने पर हक आपदा पीड़ितों का है. लेकिन जंगलराज के दौरान कुछ नहीं दिया जाता था. हम तो बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करते रहे हैं.