ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / ढाई साल बाद सुशांत सिंह केस में नया खुलासा, अटॉप्सी स्टाफ का दावा,...

ढाई साल बाद सुशांत सिंह केस में नया खुलासा, अटॉप्सी स्टाफ का दावा, सुसाइड नहीं..मर्डर हुआ था

26-Dec-2022 08:38 PM

DESK: घटना के ढाई साल बाद भी बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पायी है। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। जिस हॉस्पिटल में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ वहां के अटॉप्सी स्टाफ रुप कुमार शाह ने बड़ा दावा किया है।


रुप कुमार शाह का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया है...उनकी हत्या हुई थी। सुशांत सिंह के गर्दन और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान थे। अपने सीनियर्स को यह बताने की कोशिश की थी लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने मुझे कहा था कि इस संबंध में बाद में बात करेंगे। रूप कुमार शाह का यह दावा काफी चौकाने वाला है। 


रुप कुमार आगे कहते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह हमारा नहीं बल्कि डॉक्टर का काम है। सुशांत की तस्वीरें को देखकर कोई भी समझ सकता है कि मामला मर्डर का है। यदि जांच एजेंसी मुझसे बात करेगी तो उन्हें भी यही बात कहूंगा। सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिले हम यही चाहते हैं। क्योंकि इसके पीछे साजिश झलकती है। जिसे सीबीआई ही सुलझा सकती है। 


गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने आवास में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहले यह मामला आत्महत्या का लग रहा था लेकिन जब यह मीडिया में यह आया तब मामले की जांच सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने भी मौत की वजह सुसाइड ही बताया। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस हॉस्पिटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ वहां के अटॉप्सी स्टाफ रुप कुमार शाह ने यह दावा किया कि उन्होंने सुसाइड नहीं किया था। उनकी हत्या हुई थी।