खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
15-Feb-2021 09:59 AM
DESK :आईपीएस की चकाचौंध वाली नौकरी छोड़कर झारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव ने वीआरएस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने नौकरी छोड़कर अब खेती-बाड़ी करने का निर्णय लिया है.
झारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव ने अब फैसला किया है कि वह अपने पुस्तैनी घर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जाकर खेती करेंगे. बता दें कि तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रहे एमवी राव राज्य के प्रभारी डीजीपी थे. 11 महीने तक उन्होंने झारखंड के डीजीपी का पदभार संभाला. 11 फरवरी की देर शाम अचानक उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया और नीरज सिन्हा को राज्य का नया डीजीपी बना दिया गया.
सरकार से इस फैसले से आहत एमवी राव ने अचानक नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया और वीआरएस लेने का ऐलान कर दिया. एमवी राव अपने 34 साल के अपने करियर के दौरान बिहार में भागवत झा आजाद, जगरनाथ मिश्रा, लालू प्रसाद यादव से लेकर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.