ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बहू के कैरेक्टर पर DGP करते थे शक, तलाक दिलाने के लिए नियम...

बहू के कैरेक्टर पर DGP करते थे शक, तलाक दिलाने के लिए नियम को ताक पर रख निकाला CDR

01-Jul-2020 01:59 PM

RANCHI:  झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय पर बहू रेखा पांडेय ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. एक और खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने निजी मामलों को लेकर पद का दुरुपयोग किया. 


news image


बहू पर करते थे शक

डीजीपी रहने के दौरान डीके पांडेय अपनी बहू के कैरेक्टर पर शक करते थे. उनको लगता था कि बहू का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. जिसको लेकर उन्होंने नियम के खिलाफ जाकर अपनी बहू के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकलवाया है.  सीडीआर निकालने के लिए पहले मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन डीके पांडेय ने बहू को तलाक दिलाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाई दी. यह बहू को गलत साबित करने के लिए किया. 


news image


जमशेदपुर पुलिस ने निकाला 5 नंबरों का सीडीआर

खुलासा हुआ है कि डीके पांडेय ने जमशेदपुर पुलिस के टेक्निकल सेल से 5 मोबाइल नंबरों के सीडीआर निकालवाया. इसमें  नंबर उनकी बहू रेखा और तीन नंबर पीयूष के थे. पीयूष और रेखा के बीच में 6154 बार फोन पर संपर्क हुआ. इनमें 326 फोन कॉल लेट नाइट की गई. जो रात के 11 बजे लेकर सुबह चार बजे सुबह तक हुई. सबसे अधिक अवधि की फोन कॉल्स 90 मिनट की दिखाई गई. डीके पांडेय ने बहू तलाक को लेकर सबूत के तौर पर पेश किया है. 


news image


ससुर बनाना चाहते थे अवैध संबंध

झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय पर बहू ने गंभीर आरोप लगाया था. बहू ने आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहते थे.जबकि मेरे पति समलैगिक है.  बहू रेखा मिश्रा ने ससुर डीके पांडेय, सास पूनम पांडेय और पति शुभांकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. कहा कि शादी के बाद से उससे प्रताड़ित भी किया जा रहा है.


news image


तीन साल पहले हुई थी शादी

बहू रेखा मिश्रा ने महिला थाना में एफआईआर में आरोप लगाया है कि पति के समलैंगिक होने के चलते ससुर ने दूसरों से संबंध बनाने का दवाब देते थे. इसके साथ ही वह खुद भी संबंध बनाना चाहा. रेखा ने आरोप लगाया है कि एक समारोह के दौरान जब मैं अकेली थी तो ससुर डीके पांडेय ने अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलन लगे. लेकिन मैं उसको लेकर तैयार नहीं हुई. इस बात की जानकारी परिवार में किसी भी सदस्य को नहीं है. ससुर की इस हरकत से मुझे बहुत परेशानी और मैं जिंदगी से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि आत्महत्या करने तक की सोचने लगी थी. बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी. लेकिन शादी के बाद से सास, ससुर और पति दहेज की मांग को लेकर ताना देने लगे. धमकी देने लगे. जिससे परेशान होकर वह मायके आ गई. बहू रेखा मिश्रा भाजपा नेता गणेश मिश्रा की बेटी हैं और अपना एनजीओ चलाती हैं.


डीजीपी की भूमिका रही है संदिग्ध

डीके पांडेय लंबे समय तक झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं. वह बकोरिया गोली कांड में उनकी भूमिका संदिग्ध रही है. इस कांड में नक्सली बताकर 12 निर्दोष लोगों को जवानों ने मार गिराया था. इसकी सीबीआई जांच चल रही है.  इसके अलावे वह रांची के कांके रोड में गैर मजरूवा जमीन पर घर बनाने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान डीके पांडेय बीजेपी में शामिल हो गए.