ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / DGP भट्टी ने दो IPS को दी बड़ी जिम्मेदारी, वामपंथी और इंटर स्टेट...

DGP भट्टी ने दो IPS को दी बड़ी जिम्मेदारी, वामपंथी और इंटर स्टेट गिरोह के खिलाफ तेज होगा ऑपरेशन

04-Jan-2023 03:19 PM

PATNA  : बिहार में अपराधियों के काले मंसूबों को लगाम लगाने को लेकर डीजीपी एक्शन में आ गए हैं। इसको लेकर अब वो पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी देना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के डीजीपी ने आदेश जारी कर दो आईपीएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डीजीपी भट्टी के तरफ से यह आदेश राज्य में वामपंथी संगठनों और अपराधियों के इंटर स्टेट गिरोह के खिलाफ तेज ऑपरेशन करने को लकेर जातरी किया गया है। 


दरअसल, बिहार में अपराध निवारण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में वामपंथी उग्रवादी (नक्सली) संगठनों और अपराधियों के इंटर स्टेट गिरोह के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन की शुरुआत होगी। इसको लेकर बिहार पुलिस ने  दो स्तरों पर ऑपरेशन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी को लेकर डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की तरफ से आदेश जारी कर बिहार पुलिस के दो IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आईपीएस जयंत कांत और संजय कुमार सिंह का नाम शामिल है। 


बता दें कि, जयंत कांत वर्तमान में बिहार आर्म्ड स्पेशल पुलिस (BSAP) के सेंट्रल डिवीजन के DIG हैं। इससे पहले वो मुजफ्फरपुर के SSP थे। इनका  नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अच्छा अनुभव भी है। वहीं, आईपीएस संजय कुमार सिंह वर्तमान में एटीएस के एसपी हैं। ऐसे में अब डीजीपी के आदेश के बाद से ये दोनों ही अधिकारी अपने काम के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के तहत भी काम करेंगे।


गौरतलब हो कि, एडीजी ऑपरेशन सुशील मान सिंह खोपड़े ने DGP से नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के लिए डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों की डिमांड की थी। इसके लिए DGP को एक लेटर भी लिखा था। अब डीजीपी भट्टी ने इस मांग को तुरंत माना है और फिर लिखित तौर पर अपना एक आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अधिकारियों की तरफ से 3 जनवरी को लेटर लिखा गया था।