ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / DGP और SSP को मुख्यमंत्री ने किया तलब, होली में सुरक्षा व्यवस्था की...

DGP और SSP को मुख्यमंत्री ने किया तलब, होली में सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

07-Mar-2023 03:07 PM

By First Bihar

PATNA: होली पर्व के दौरान बिहार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर बैठक बुलाई। होली के दौरान राज्य में लॉ एन्ड ऑर्डर दुरुस्त किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी और एसएसपी राजीव मिश्रा को तलब किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को लेकर किये गये तैयारियों की जानकारी ली। डीजीपी और पटना एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।


होली में आम आदमी को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी किया गया है। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने होली को लेकर पुलिस तैयारियों की चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसे लेकर पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों में आवश्यक निर्देश जारी किया हैं। इसे लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की भी बैठक हो चुकी है। 


एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने कहा कि जिला स्तर पर विशेष पुलिस बल, दंडाधिकारी, क्यूआरटी, मेडिकल दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली के अवसर पर कुछ असावधानी के कारण आग लगने की घटना भी होती है। इस बात का ख्याल रखते हुए अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही कुल 25 अतिरिक्त कंपनियां को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। ढाई हजार से ज्यादा होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गयी है। 


एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि होली के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। चाहे कोई थाना में हो या लाइन में हो, किसी को होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी। एडीजी ने कहा कि पटना, रोहतास, गया, दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर समेत जिन अन्य जिलों को पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया करा दिए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात कर दी गई है। लाठी पार्टी के अलावा क्षेत्रीय रिजर्व बल की 25 कंपनी और ढाई हजार होम गार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है।


इधर,होली पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों को भी होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की जाएगी कि महिलाओं के साथ छेड़खानी या गंदा व्यवहार ना हो. अश्लील गानों पर रोक रहेगी. विवादित स्थल पर होलिका दहन पर रोक लगाया जाएगा. हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।