अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Feb-2023 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अफसरों के बीच आपसी रिश्तों में बढ़ रही खटास सरकार की परेशानी का सबब बन रही है। अभी राज्य के अंदर केके पाठक और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच छिड़ा विवाद ठंडा नहीं हुआ था कि अब DG शोभा अहोतकर और IG विकास वैभव के बीच गाली गलौज का मामला सामने आ गया है। डीजी की गाली गलौज से परेशान आइजी विकास वैभव ने ट्वीट कर मामले को सार्वजनिक कर दिया है। जिसके बाद उन पर शो कॉज नोटिस भी जारी हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसे न्याय संगत नहीं बताया है। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है वह यह है कि बिहार कैडर के तेज तरार और चर्चित आईपीएस विकास वैभव नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों के साथ मिलते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, डीजी शोभा अहोतकार के साथ विवादों के बीच चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव एक निजी कार्यक्रम में जदयू नेता विजय कुमार चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद विकास वैभव ने दी है। विकास वैभव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अभी वह सिलीगुड़ी में है और किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हुए हैं। इसी पारिवारिक समारोह में बिहार सरकार के चर्चित आईपीएस अधिकारी नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों में से एक विजय कुमार चौधरी के साथ बैठे हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजी विकास वैभव के तरफ से डीजे शोभा अहोतकर पर आरोप लगाते हुए किए गए ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, यदि किसी को कोइ शिकायत है तो अपने से बड़े अधिकारियों के पास जाना चाहिए ना कि ट्वीट कर उसे सर्वजनिक करना चाहिए। यह कानून और नियमों के अनुकूल नहीं है। इस तरह की बातें कानूनन गलत है। इसके बाद अब विकास वैभव का यह फोटो सामने आया आने से एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
इसके बाद विकास वैभव और विजय कुमार चौधरी की यह तस्वीर पोस्ट होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास वैभव को जो नसीहत दी है। उन्हीं बातों पर चर्चा करने को लेकर इन दोनों के बीच मुलाकात और बातचीत हुई होगी। हालांकि, यह बात स्पष्ट कर दूं कि विजय कुमार चौधरी और विकास वैभव के बीच पारिवारिक रिश्ता है इस लिहाज से यह दोनों एक ही साथ बैठे दिखाई पड़ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, गुरुवार के तड़के विकास वैभव ने ट्वीट कर डीजी मैडम ( शोभा अहोतकर) की गाली देने की आदत से खुद को व्यथित बताया। उन्होंने गाली देने का आडियो भी होने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 दिनों की छुट्टी का आवेदन भी कर दिया। हालांकि शाम को डीजी अहोतकर ने उनकी छुट्टी के आवेदन को अस्वीकृत कर गृह विभाग को भेज दिया।
इतना ही नहीं उनसे स्पष्टीकरण भी पूछ दिया और 24 घंटे के अंदर इसका जवाब देने को कहा। उनसे पूछा गया है कि अपने वरीय अधिकारी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। साथ ही वायरल मैसेज की रिकॉर्डिंग किए जाने की बात को पब्लिक डोमेन में लाया गया है। यह ‘ऑफिस सिक्रेट्स एक्ट’ के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। इसके बाद फिर विकास वैभव ने बिना किसी का नाम लिए शुक्रवार को एक श्लोक ट्वीट किया। हिन्दी में इसका अर्थ भी समझाया-कभी-कभी सर्प से मित्रता हो सकती है, लेकिन दुष्ट से कभी नहीं।