ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

देवी को प्रसन्न करने के लिए बेटी की चढ़ा दी बली, श्मशान में मिला खून से सना शव

10-May-2022 11:08 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर श्मशान में शव को दफना दिया है। गांव वालों ने 24 घंटे बाद श्मशान घाट में शव को खोजकर पुलिस को सूचना दी है। गांव वालों ने सनकी पिता को बंधक बनाकर पहले जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी पंचायत अंतर्गत उफरोलिया गांव का है। 



दरअसल, सीतामढ़ी में देवी को प्रसन्न करने के लिए अंधविश्वास में अंधे पिता ने अपनी ही बेटी की बली दे दी। बताया जाता है कि आरोपी इंदल ओझा-गुनी का काम करता था और देवी को प्रसन्न करने के लिए अंधविश्वास में अपने कलेजे के टुकड़े की ही बली दे डाली। आरोपी इंदल अपनी 12वर्षीय बेटी के साथ घर में अकेला था और उसकी पत्नी बड़ी बेटी के साथ मायके गई हुई थी।  इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरा इलाका अचंभित हैं।


वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इंदल के घर में रखे चौकी पर भी खून के धब्बे लगे हुए हैं। आरोपी इंदल ने अपनी बेटी की बलि देने के बाद उसे 1 किलोमीटर दूर स्थित श्मशान में चोरी छुपे दफना दिया। गांव वालों के काफी खोजबीन करने के बाद शमशान से मृत बच्ची का शव मिला। पुलिस ने बताया कि हत्यारा इंदल पूछताछ के क्रम में अपनी बेटी से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। इंदल की पत्नी भी अपनी पुत्री की बली देकर हत्या की आशंका जताई है।