ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / देवघर रोप-वे हादसा: एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर ने 19 लोगों को निकाला, 22...

देवघर रोप-वे हादसा: एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर ने 19 लोगों को निकाला, 22 घंटे बाद अब भी 26 लोग हैं फंसे

11-Apr-2022 01:51 PM

DESK: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे में फंसे 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहां अभी भी 26 जिंदगियां रोप-वे में फंसी हुई हैं। जिन्हें निकालने के लिए वायुसेना, ITBP और NDRF की टीम लगी हुई है। उम्मीद है कि शाम तक सभी को सुरक्षित रोप-वे से निकाल लिया जाएगा। बताया जाता है कि एक महिला की मौत हो गयी है जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। 


एनडीआरएफ, एयरफोर्स और आईटीबीपी की मदद से 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। एक बच्चे की हालत नाजुक है। एक महिला की मौत हो गयी है। शाम तक सभी लोगों को निकाल लिया जाएगा। राहत और बचाव कार्य जारी है। हेलिकॉप्टर की मदद से रोपवे में फंसे लोगों को खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है।


गौरतलब है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे पहाड़ पर बने मंदिर की तरफ एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं गयी। जिससे तारों पर अचानक लोड बढ़ गया और रोलर टूटने से 3 ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इससे दो ट्रालियां नीचे गिर गईं। अन्य ट्रॉलियां आपस में टकराकर रुक गईं और 18 ट्रालियां फंसी रही। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी सवार हैं। 


इस दौरान एक महिला की मौत हो गयी है जबकि एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है वही 12 लोग घायल हो गये। ट्रॉली में फंसे लोगों ने पूरी रात किसी तरह समय गुजारा सुबह होते ही एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एयर फोर्स की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किए। रेस्क्यू कर 19 लोगों को सुरक्षित रोप-वे से बाहर निकाला गया है। जबकि अभी भी कई लोग रोप-वे में फंसे हैं। 


उम्मीद जतायी जा रही है शाम तक सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल केबिन में फंसे लोगों तक खाने का पैकेट पहुंचाए जा रहे है। NDRF की टीम ने ओपन ट्राॅली से पैकेट केबिन में फेंकने की कोशिश की। वही हेलिकॉप्टर की मदद से भी राहत पहुंचायी जा रही है। वही सांसद डॉ. निशिकांत दुबे,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों में घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।