सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
18-Jun-2024 07:29 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने यादव और मुसलमान को लेकर जो बयान दिया था उनके इस बयान के पक्ष में बेगूसराय के बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उतर आये हैं। उनका कहना है कि मस्जिद और मदरसे समाज में जहर बो रहे हैं।
सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से यह कह दिया कि यादव और मुसलमान का व्यक्तिगत काम वो नहीं करेंगे। यदि कोई सार्वजनिक काम होगा और कहा जायेगा तो करेंगे। यादव और मुसलमान लोकसभा चुनाव में उनको चार आना भी वोट नहीं दिया है। मुसलमान और यादव का व्यक्तिगत काम नहीं करने वाले बयान का समर्थन देते हुए बेगूसराय सांसद ने पूछा कि आखिर समाज में नफरत का जहर कौन घोल रहा है?
यह 2014 से हम देख रहे हैं। मस्जिद और मदरसे ही मेरे समझ से समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है। यह हम सभी को समझने की जरूरत है। समाज में लड़ने वाले यही लोग हैं इससे सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत का लाभ लेने वालों में कुछ लोगों ने कसम खा लिया है कि लाभ तो लेंगे लेकिन वोट नरेंद्र मोदी को नहीं देंगे।
केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के द्वारा आने वाले 1 वर्ष में 4 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व की एनडीए सरकार ने जो काम शुरू किया था। अब उसका असर दिखना शुरू हो गया है। यह काफी खुशी की बात है कि केंद्र और बिहार की सरकार लगातार रोजगार को लेकर बेहतर पहल कर रही है।
सोहराब आलम की रिपोर्ट