ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

देवर के साथ शादी में डांस कर रही थी महिला, पति ने देखा तो कर दिया बड़ा कांड

16-May-2023 02:56 PM

By First Bihar

DESK: शादी में अपने देवर और ननद के पति के साथ महिला डीजे पर डांस कर थी। सभी शादी की खुशी में झूम रहे थे लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सबके होश उड़ गये। महिला को डांस करते उसके शकी पति ने देख लिया फिर क्या था धारदार हथियार से उसने पत्नी पर हमला कर करने के लिए वह दौड़ा जिसे देख महिला के देवर ने बड़े भाई को ऐसा करने से मना किया। 


लेकिन भाई काफी गुस्से में था उसने अपने दोनों भाइयों पर ही धारदार हथियार से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो अपनी बहन के पति और बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्नी, जीजा और भाई तीनों बुरी तरह से घायल हो गये। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों का इलाज चल रहा है। वही दो छोटे भाईयों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


 इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित बनगौरा गांव की है। जहां कलयुगी भाई की इस करतूत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।