छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
01-Jul-2022 08:33 AM
PATNA: महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल और सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजीबो-गरीब ट्वीट किया है। आरजेडी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस को देश का पहला अग्निवीर क़रार दिया है। देवेंद्र फडणवीस को देवेंद्र फर्नांडिस लिख कर पार्टी ने उन्हें बधाई तो दी है, लेकिन अलग अंदाज़ में।
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद गुरुवार देर रात आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, 'देवेंद्र फर्नांडिस को देश का पहला अग्निवीर बनने पर हार्दिक बधाई।'
हालांकि ये ट्वीट आरजेडी पर ही भारी पड़ गया है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देकर आरजेडी को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस ट्वीट में फडणवीस को फर्नांडिस लिखा हुआ है, जिसपर एक यूजर्स का रिप्लाई आया है कि दूसरों पर तंज कसने से पहले अपनी स्पेलिंग तो सही कर लो। हालांकि माना जा रहा है कि आरजेडी ने जान-बूझकर स्पेलिंग मिस्टेक किया है। इससे पहले भी कई बार ये देखा गया है कि पार्टी ने तंज कसते हुए कई नेताओं के नाम की स्पेलिंग गलत लिखा है।