बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Nov-2019 08:10 PM
MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र की राजनितिक गलियारे से जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था.
आज समाप्त हो रहा है महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल
देवेंद्र फडणवीस को 11 नबंबर की शाम 8 बजे तक बहुमत साबित करना होगा. राज्यपाल ने तय प्रक्रिया के तहत सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीट हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने 288 सदस्यीय विधानसभा की 161 सीटों पर जीत दर्ज की है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींतचान की वजह से अबतक सरकार का गठन नहीं हुआ है. शिवसेना मुख्यमंत्री पद मांग रही है. बता दें कि महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है.
एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार गठन से किया इनकार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार गठन से इनकार कर चुकी है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि जनता ने बीजेपी-शिवसेना को स्थायी सरकार बनाने का जनादेश दिया है. बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीती जबकि शिवसेना 56 सीटों पर जीतने में सफल रही. एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को इस चुनाव में 17 सीटों का नुकसान हुआ.