बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Nov-2019 04:35 PM
MUMBAI : महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से पहले अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दे दिया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन पहुंचकर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा है लेकिन सरकार गठन को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
शिवसेना और बीजेपी अपने जिद पर अड़ी हैं लेकिन एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि एनडीए गठबंधन को महाराष्ट्र में सरकार गठन करना चाहिए। शिवसेना ने अपने विधायक दल में टूट की आशंका को देखते हुए विधायकों को रंग शारदा होटल में ठहरा दिया है।