ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / 3 फरवरी को लोजपा (रामविलास) की बड़ी रैली, संजय सिंह ने लोगों को...

3 फरवरी को लोजपा (रामविलास) की बड़ी रैली, संजय सिंह ने लोगों को देवरिया आने का दिया न्योता

25-Jan-2024 06:59 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली लोकसभा के सरैया प्रखंड के पंचायत बहिलवारा रूपनाथ दक्षिण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। वही 3 फरवरी को देवरिया में आयोजित पार्टी की बड़ी रैली में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता दिया। 


सरैया प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इनके द्वारा प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह और पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड संतोष कुमार भी मौजूद थे। 


साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को बूथ कमेटी बनाकर देने को कहा। इस अवसर पर नीतीश पांडेय, राकेश कुमार, भरत साह एवं कई गणमान्य सभा में मौजूद थे। आगामी 03 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की देवरिया में होने वाले रैली में शामिल होने के लिए संजय कुमार सिंह ने लोगों को आमंत्रित किया। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पर्यटन बहुत जरूरी है। वैशाली महात्मा गौतम बुद्ध की कर्मस्थली और महावीर जैन की जन्मस्थली है। इतने बड़े बड़े संत महात्मा की नगरी है लेकिन पर्यटन का जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हुआ। बनारस की तरह इसका विकास किया जाता तो कई लोगों को यहां रोजगार मिलता लेकिन बिहार सरकार ने वह काम नहीं किया। 


हर प्रदेश में लोग घुमने जाते हैं लेकिन बिहार में लोग घुमने के लिए नहीं आते हैं। यदि पर्यटन स्थलों का विकास किया गया होता तो लोग बिहार भी घुमने आते। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह काम तभी कर सकते हैं जब बिहार की जनता उनके हाथों को मजबूत करेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चाहते हैं कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो यहां दूसरे प्रदेश और अन्य देशों के लोग घुमने के लिए आए। पर्यटन विकसित होगा तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। जो कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। रोजगार की तलाश में आज लोग दूसरे प्रदेश में जाने को विवश हैं।

news image