ब्रेकिंग न्यूज़

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

Home / news / देवर और भाभी के बीच गलत संबंध, पति ने बंद कमरे में दोनों...

देवर और भाभी के बीच गलत संबंध, पति ने बंद कमरे में दोनों को पकड़ा

08-Jun-2020 09:04 PM

NAWADA : एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है.  दरअसल नवादा में एक महिला अपने नए आशिक के साथ कमरे में पकड़ी गई है. जो उसका देवर बताया जा रहा है. महिला के पति ने दोनों को कमरे में पकड़ा. उसके बाद गांव में दोनों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. आशिक के साथ पकड़े जाने के बाद इस महिला की काफी फजीहत हो रही है.


मामला बिहार के नवादा जिले का है. जहां सिरदला थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. 35 साल की एक महिला अपने आशिक के साथ पकड़ी गई है. महिला के कथित प्रेमी को पकड़कर पहले तो बुरी तरह से पिटाई की गई. फिर बाद में सिर मुंडवा कर पूरे गांव में घंटों घुमाया गया. ताज्जुब की बात तो ये है कि इस महिला की पहले से 5 शादियां हो चुकी हैं.


ग्रामीणों ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है. उसने 5 लोगों से शादी रचाई है. जानकारी के मुताबिक कथित प्रेमी दो दिनों से महिला के साथ उसके घर पर रह रहा था. इस बात की भनक महिला के पूर्व पतियों को मिली तो उन्होंने साजिश रची और महिला के कथित प्रेमी के घर पर होने की खबर गांव में फैलाकर लोगों का हुजुम जुटाया. महिला के घर के एक कमरे से दोनों को बाहर निकाला और सबके सामने पिटाई की. फिर जूते-चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया.


इस घटना को लेकर जानकारी मिली कि महिला पूर्व में पांच निकाह कर चुकी है. वह अपने इस कथित प्रेमी के साथ भाग कर एक और निकाह की तैयारी में थी. इसकी सूचना खटांगी, रजौन्ध व जमुग़ाय गांव में रह रहे उसके पतियों को मिली व इनलोगों ने मिलकर घटना को ग्रामीणों के सहयोग से अंजाम दिया. प्रेमी कोई और नहीं बल्कि जमुग़ाय गांव वाले पति का भाई बताया जा रहा है. जिसके  साथ महिला का तकरीबन छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बहरहाल, यह घटना तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग इसे उचित तो कुछ अनुचित बता रहे हैं.


रजौली एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. इस बारे में कोई शिकायत भी सिरदला थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है. सिरदला थानाध्यक्ष को घटना का ब्योरा लेने के लिए कहा गया है. घटना सत्यापित होने पर कार्रवाई की जाएगी. उधर, सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है.