IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
08-Jan-2021 05:25 PM
DESK : हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर कोविड प्रोटोकाल्स तोड़ने का आरोप लगा है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लन्दन में लॉकडाउन होने के बावजूद सैलून गईं. यूके में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगा हुआ है. इन्हीं वजहों से पर्सनल केयर सर्विस जैसे सैलून, स्पा बंद हैं. मीडिया के मुताबिक प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने पेट डॉग डियाना के साथ सैलून पहुंची थी. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और सैलून मालिक को मौखिक रिमाइंडर दी. आपको बता दें कि सेलेब्रिटी स्टाइलिश जोश वुड भी वहां मौजूद थे.
हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया है. प्रोटोकॉल तोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कहा गया कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए था और सारी परमिशन ले ली गई थीं. मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पोक्सपर्सन ने मीडिया से बातचीत में कहा- अधिकारियों ने सैलून के मालिक को कोविड-19 के बारे में सभी नियमों का पालन करने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को लेकर एक मौखिक रिमाइंड दिया.
वहीं प्रियंका चोपड़ा के रिप्रेंटेटिव ने कहा कि सरकारी मार्गदर्शन के बाद, प्रियंका के बाल फिल्म के लिए कलर किए गए, जिसकी वो अभी लंदन में शूटिंग कर रही हैं. सैलून को प्रोडेक्शन के लिए निजी तौर पर खोला गया था और इसमें शामिल सभी का टेस्ट किया गया था. वहीं DCMS वर्किंग गाइडलाइन और फिल्म प्रोडेक्शन नियम दोनों का पालन किया गया था. जैसा कि आप जानते हैं, यूके में फिल्म और टीवी के प्रोडेक्शन को जारी रखने की अनुमति है. और स्थानों पर शूट करना जारी रख सकते हैं और सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाता है. पुलिस को पेपर वर्क प्रोवाइड किया गया जिससे वे संतुष्ट हैं. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंदन में पति निक जोनस के साथ हैं. वो अपनी आने वाली फिल्म 'Text For You' की शूटिंग के लिए यहां हैं.