ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

देश भर में विपक्षी एकता बनाने चले नीतीश के घर में लग गयी सेंध? अमित शाह से मिलेंगे जीतनराम मांझी, बदलेगा सियासी समीकरण?

देश भर में विपक्षी एकता बनाने चले नीतीश के घर में लग गयी सेंध? अमित शाह से मिलेंगे जीतनराम मांझी, बदलेगा सियासी समीकरण?

12-Apr-2023 05:55 PM

By First Bihar

PATNA: 7 महीने पहले देश भर में विपक्षी एकता बनाने का एलान करने वाले नीतीश कुमार की लंबे अर्से बाद आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हो गयी. लेकिन उनके घर में सेंध लगती हुई नजर आ रही है. बिहार के महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी गुरूवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं.


जीतन राम मांझी की पार्टी की ओर से ये जानकारी दी गयी है कि गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री मांझी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे. हालांकि मुलाकात का कारण कुछ और बताया जा रहा है. मांझी की पार्टी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी बिहार के महापुरूषों को भारत रत्न दिलाने की मांग करने के लिए अमित शाह से मिलेंगे. वे उन्हें ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि दशरथ मांझी, कर्पूरी ठाकुर और श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाये.


बिहार में होगा खेला? 

सियासी हलके में सवाल ये उठ रहा है कि अचानक से जीतन राम मांझी को अमित शाह से मिलकर ज्ञापन देने की कैसे सूझी. पहले से ही इसकी चर्चा होती रही है कि जीतन राम मांझी बीजेपी के संपर्क में है. खुद नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर ये कहा था कि भाजपा जीतन राम मांझी पर डोरे डाल रही है. अब जब मांझी अमित शाह से मिलने जा रहे हैं तो इन चर्चाओं को बल मिल रहा है. सवाल ये उठ रहा है कि मांझी की अमित शाह से मुलाकात में सिर्फ भारत रत्न देने की मांग होगी या फिर नया सियासी समीकरण बनाने की राह खुलेगी.


वैसे भी राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश और तेजस्वी भले ही देश भर में विपक्षी एकता की बात कर लें, बिहार में अपने ही गठबंधन की गुत्थी सुलझाना मुश्किल होगा. बिहार में सात पार्टियों का गठबंधन है. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के हर पार्टी की अपनी अलग डिमांड है. नीतीश-तेजस्वी के लिए गठबंधन की हर पार्टी को मैनेज कर पाना बेहद मुश्किल होगा.