Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
15-Aug-2024 02:31 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: भारत में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। तब से हर साल 15 अगस्त को भारत में इंडिपेंडेंस डे यानि स्वतंत्रता दिवस मनाते आ रहे हैं। आज 15 August 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो वही बिहार के गोपालगंज जिले में आज गणतंत्रता दिवस मनाया गया। यह बड़ी चूक सिधवलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय ने की है। जहां आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की जगह गणतंत्रता दिवस मनाया गया। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गोपालगंज के सिधबलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय ने जो आमंत्रण पत्र अतिथियों को भेजा है उसमें गणतंत्र दिवस लिखा हुआ है।
गणतंत्र दिवस मनाये जाने को लेकर निमंत्रण पत्र बीडीओ, सीओ और प्रखंड प्रमुख सहित कई अतिथियों को भेजा गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। निमंत्रण पत्र में गणतंत्र दिवस का जिक्र एक बार नहीं बल्कि दो बार किया गया है। सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिधबलिया (गोपालगंज) लिखा हुआ है। उसके बाद लिखा गया कि मान्यवर, गणतंत्र दिवस 15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को माननीय प्रखंड प्रमुख श्रीमती माला देवी के द्वारा 9 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होना है। अत: आप महानुभावों से आग्रह है कि गणतंत्र दिवस समारोह के इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनावें।
