Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
06-Jun-2024 03:47 PM
By First Bihar
PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन बेहतर रहा। बिहार में 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले जेडीयू ने कुल 12 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी ने 17 सीटों अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन 12 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी। जेडीयू के इस परफोर्मेंस से पार्टी के नेता भी काफी उत्साहित हैं।
शानदार सफलता के बाद अब वर्ष 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात कह रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वह स्टील के समान हैं। जहां खड़े होते हैं, वहां मजबूती से खड़े होते हैं। उनको हिलाया नहीं जा सकता है। देशभर में नीतीश कुमार का जलवा है।
बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 सीट, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 12 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीट और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 17 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की जबकि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने 16 सीट पर चुनाव लड़कर 12 सीट पर जीत दर्ज की।
वही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों पर चुनाव लड़कर सभी पर जीत हासिल की। सबसे बेहतर प्रदर्शन चिराग पासवान और जीतनराम मांझी की पार्टी का रहा है। जीतनराम मांझी एक सीट पर लड़ रहे थे। गया सीट से वो खुद उतरे और भारी मतों से चुनाव जीत गये जबकि खुद चिराग पासवान भी चुनाव जीत गये हैं और उनकी पार्टी के 4 अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वही महागठबंधन के घटक दल आरजेडी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन जीत सिर्फ 4 सीटों पर ही मिली। वही कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 3 पर ही जीत हासिल की।