ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / देश से माफ़ी मांगे लालू. बोले मोदी कैबिनेट के ख़ास मंत्री .... पीएम...

देश से माफ़ी मांगे लालू. बोले मोदी कैबिनेट के ख़ास मंत्री .... पीएम के नेतृत्व में खेल का तेजी से हुआ विकास

24-Nov-2023 08:36 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री को अशुभ कहना गरीबों का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की शान हैं। आज सारी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उनके नेतृत्व में खेल का तेजी से विकास हुआ। खेल में प्रोत्साहन दिये जाने के कारण भारत नित्य नये परचम लहरा रहा है। खेलो इंडिया स्कीम के शुरू होने से काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। यह बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पीएम पर टिप्पणी को लालू प्रसाद की ओछी मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद को प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के लिए जनता से क्षमा मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री को अशुभ कहना गरीबों का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की शान हैं। लिहाजा लालू यादव को देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। 


इसके आगे नित्यानंद राय ने आगे कहा कि हांगझोऊ में हुए एशियाई खेल में खिलाड़ियों ने 107 पदक जीते। कोलंबो में हुए एशिया कप में भारत ने खिताब जीत कर अपनी बादशाहत बनाई। भारत के खिलाडियों ने देश के लिए सैकड़ों मेडल जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि महागठबंधन सरकार विकास के नाम पर धोखा कर रही है। बिहार में खेलों का विकास नहीं हो पाया है। लालू-नीतीश के 33 वर्षों के शासन में खेलों का विकास नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदा बिहार का हित चाहते हैं। 


मालूम हो कि, विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से हुई हार पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया और कहा कि वो वहां गए थे, इसलिए टीम हार गयी। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि इंडिया की हार दुर्भाग्यपूर्ण बात है। लालू ने पीएम मोदी को पनौती करार दिया था। 


आपको बताते चलें कि, फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बाद पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे। पीएम मोदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित पूरी टीम को हार से उबरने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की हिम्मत दी थी। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताए पलों की तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।