बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
29-Mar-2023 02:38 PM
By RANJAN
SASARAM: देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उनके सामने कोई चुनौतियां ही दिख रही है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी एक तरफा बहुमत से आगे हैं। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का। पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कुशवाहा ने कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है और परेशान हैं।
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष पर पास कोई मुद्दा नहीं है। वह बिखड़ा हुआ है और काफी परेशान है। सासाराम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव तक कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। जिस तरह से पूरे देश में विपक्ष बिखरा हुआ है। तमाम मुद्दों से विपक्ष भटक गई है।
ऐसे में दूर-दूर तक नरेंद्र मोदी जी के सामने कोई चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचे हैं। आज के समय में नरेंद्र मोदी एकतरफा बहुमत से आगे चल रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि वह खुद को कहां पाते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे हमेशा से जनता के सवालों के लिए खड़े रहे हैं और आज भी उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं।