सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
01-Sep-2023 04:18 PM
By First Bihar
MUMBAI: मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक खत्म होने के बाद सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता में अपनी बातों को रखा। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के दलों को सतर्क करते हुए कहा कि देश में कभी भी लोकसभा का चुनाव हो सकता है और इसके लिए सभी को अलर्ट रहना होगा। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने मीडिया को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि बीजेपी ने देशभर की मीडिया संस्थानों को अपने कब्जे में कर लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जितनी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं जिसका नतीजा होगा कि अभी जो केंद्र में हैं अब वे हारेंगे। अब उनका जाना तय हो गया है। इन लोगों ने तो मीडिया पर भी कब्जा कर लिया है, दूसरे की बात कम छपता है और ज्यादातर उन्हीं लोगों की बात छपते रहती है। राज्यों में पहले कितना काम हुआ है लेकिन उसका कम छपता है, ये लोग कम करते हैं और छपता अधिक है। एक बार जब उन लोगों से मुक्ति देश को मिलेगी तो सभी प्रेस वाले भी आजाद हो जाएंगे। तब मीडिया को जो उचित लगेगा वही छपेगा। नीतीश ने कहा कि जब प्रेस को लोग कुछ लिखते हैं तो उसका काफी असर जनता पर होता है। आजकल कोई काम नहीं हो रहा है लेकिन केवल उनका बड़ाई हो रहा है। राज्य सरकार के काम की चर्चा काफी कम होती है।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को ये लोग बदलना चाहते हैं। हम लोग सब मिलकर देश के इतिहास को नहीं बदलने देंगे। सब मजबुती के साथ मिलकर लड़ेंगे और समाज के सभी तबके का उत्थान होगा। ये लोग बहुत कोशिश करते रहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम कुछ इधर-उधर हो जाए लेकिन देश तो सभी का है। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। सब लोगों को साथ लाने के लिए कोशिश किए, सभी लोग बात को समझे और साथ आ गए। अब चाहते हैं कि तेजी से काम हो। अब कोई ठिकाना नहीं है और चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हमलोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। बाकी कई लोगों को जिम्मेवारी दे दी गई है। जाते जाते नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा कि अब जब हमलोग एकजुट हो गए हैं तो हमारे काम के बारे में भी थोड़ा लिखते रहिएगा।