ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / देश में बढ़ते कोरोना की रफ्तार पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री...

देश में बढ़ते कोरोना की रफ्तार पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री ने की बैठक

13-Jan-2022 05:33 PM

DESK: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना और ओमिकॉन के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीय यह बैठक हुई। कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में राज्य के हालात का जायजा पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से लिया।


वही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई। वही इसे लेकर राज्य में लगाए गये प्रतिबंधों पर भी बातचीत की गयी। कोरोना के बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए राज्य की तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं इसकी जानकारी राज्यों के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दी।


कोरोना को लेकर आयोजित इस वर्चुअल मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहें। 


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्क और सावधान रहना है। पैनिक की स्थिति नहीं आए ये भी देखना है। कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है। भारत में करीब 92 प्रतिशत वयस्क को पहली डोज लग चुकी है। राज्यों के पास प्रयाप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीन के लिए हर घर दस्तक अभियान को तेज करना होगा। टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने की स्थित को टिकने नहीं देना है। टीका को लेकर फैलाई जा रही अफवाह को नियंत्रित करना होगा।