खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 12:57 PM
By First Bihar
DESK: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में शुरू हो गई है। बैठक में देशभर के 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। आरजेडी की तरफ से लालू प्रसाद और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने से पहले लालू ने कहा कि यह बैठक देश को बचाने के लिए काफी जरूरी है।
ये मीटिंग जरूरी क्यों है? इस सवाल का जवाब देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि यह बैठक देश के लिए काफी अहम है। देश और लोकतंत्र को बचाना है, इसलिए हर हाल में विपक्ष को एकजुट होना होगा। देश के किसान, मजदूर, नौजवान और अस्पसंख्यकों की रक्षा करना है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सबकुछ समाप्त हो चुका है।
वहीं इस बैठक में शामिल होने के लिए पिता लालू प्रसाद के साथ बेंगलुरु पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के स्वर से स्वर मिलाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए विपक्षी दल एकसाथ आए हैं। देश में जिस तरह से संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिस हिसाब से देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है और असर मुद्दों पर बात नहीं कर केंद्र की सरकार सिर्फ जहरीली बाते करने में लगी है।