Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
05-Jun-2024 09:02 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और उसे 291 सीटों पर बहुमत हासिल हुआ है। जबकि विपक्ष ने भी इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में बिहार के अंदर इस बार 13 नए चेहरे सांसद बने हैं जिसमें से एनडीए से सात तो इंडी गठबंधन से छह नए लोगों को सांसद बनने का मौका मिला है।
दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार एनडीए को 30 सीटों कर बहुमत हासिल हुआ है जबकि महागठबंधन को 9 सीटों पर एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव चुनाव जीते हैं। ऐसे में अब जो आकड़े निकाल कर सामने आए हैं उसके अनुसार बिहार से 13 नए चेहरे सांसद बने हैं। जिसमें एक ऐसा भी नाम है जो सबसे युवा हैं और सबसे कम उम्र में सांसद बनी हैं।
मालुम हो कि, लोकसभा 2024 में बिहार में दोनों गठबंधन की तरफ से 34 नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरे थे। इसके अलावा चार ऐसे भी चेहरे थे जो पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके थे लेकिन इन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी और इस बार यह सांसद चुने गए हैं। ऐसे में पहला नाम राज्य के वरिष्ठ राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी का है। जबकि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और मीसा भारती भी पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गई है।
जानकारी हो कि, एनडीए में भाजपा ने तीन नए चेहरे को मौका दिया था। इसमें नवादा से विवेक ठाकुर को जीत हासिल हुई है जबकि जदयू के तरफ से चुनावी मैदान में उतरे तीन उम्मीदवारों में से सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर और सिवान से विजयालक्षी देवी सांसद बनी है। वहीं लोजपा (R ) ने तीन नए चेहरे को मौका दिया था और यह तीनों चुनावी मैदान में सफल होते नजर आए। इसमें समस्तीपुर से शांभवी चौधरी, जमुई से अरुण भारती और खगड़िया से राजेश वर्मा का नाम शामिल है।
उधर, राजद ने इस बार 14 नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें से बक्सर से सुधाकर सिंह और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा मीसा भारती पहले भी दो बार चुनाव लड़ी थी लेकिन उन्हें हार मिली थी और इस बार वह पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गई है। भाकपा माले चार नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरे थे जिसमें से आरा से सुदामा प्रसाद और काराकाट से राजाराम को जीत हासिल हुई है यह दोनों पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस तरह कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने पांच टिकट पर नए चेहरे को उतारा था। लेकिन केवल सासाराम से मनोज कुमार को ही जीत हासिल हुई है।