Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
15-May-2024 10:37 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं।इसके साथ ही इस भार भाजपा को देश भर में 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी। जबकि, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। एक बार फिर से कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर पाएगी। यह तमाम बातें मोदी कैबिनेट के मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।
गिरिराज सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि,यह सच है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को 400 प्लस सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा और अयोध्या की विरासत को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी जिस ढंग से भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने, मुसलमानों की बात कर रहे हैं। इससे लग रहा है कि इन माई-बेटा को देश से प्रेम नहीं है। कांग्रेस को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि,कांग्रेस का पॉलिटिकल एजेंडा मुसलमानों का वोटबैंक लेना। ये मुसलमानों को स्थापित करना चाहते हैं। एनसी नेता फारुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला के परमाणु हथियार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए गिरिराज ने कहा कि मोदी ने कह दिया वह पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे। कहते थे कि आर्टिकल 370 जब हटेगा तो फारुख और मुफ्ती को कोई झंडा उठाने वाला नहीं मिलेगा। आज कश्मीर में मतदान हो रहा है, यह मोदी की सरकार है। मोदी सनातन का पुनर्जागरण और विकास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी को सबसे निचले पायदान पर देखते हैं। इस बार फिर इसे विपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाएगा। राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने मोदी पर इतना हमला किया, इन्हें पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा कैसे प्रधानमंत्री बन गया। एक बार लालू ने कहा था कि बक्सा से जिन्न निकलता है। इस बार ईवीएम से मोदी के लिए गरीबों का आशीर्वाद निकलेगा।
उधर, गिरिराज सिंह बेगूसराय से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले गए। बेगूसराय में चुनाव से पहले तक उन्होंने खुद को अपने क्षेत्र और बिहार तक ही सीमित कर रखा था। गिरिराज अब बेगूसराय चुनाव से फ्री हो गए हैं, तो विपक्ष के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। वह आगे के चरणों में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अन्य राज्यों का भी दौरा कर सकते हैं।