Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
12-Oct-2024 05:03 PM
By First Bihar
PATNA: विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राम को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। जिसके बाद श्रीराम ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर दिया। पटना का गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इससे पहले गांधी मैदान में बनाई गई रावण की लंका जली। राम और रावण की बीच युद्ध का नजारा भी दखने को मिला।
श्रीराम ने तीर चलाई और सबसे पहले कुंभकर्ण का दहन हुआ। इसके बाद रावण के बेटे मेघनाद का पुतला जला। अंत में श्रीराम ने बाण चलाकर बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक अहंकारी रावण का वध कर दिया और रावण धू-धू कर जल गया।
पटना के गांधी मैदान में दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अलावे दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, नंदकिशोर यादव सहित कई नेता और कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।