ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / पटना पहुचीं ED की टीम तो एक्शन में आए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,...

पटना पहुचीं ED की टीम तो एक्शन में आए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा - तेजस्वी बताएं महज डेढ़ साल में कैसे बनें करोडपति

29-Jan-2024 10:14 AM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में आज ईडी लालू यादव से पूछताछ कर सकती है। 11 बजे अधिकारियों की टीम राबड़ी आवास जाकर लालू से पूछताछ कर सकती है। पहले खबरें आ रही थी कि लालू पटना के ईडी ऑफिस जा सकते हैं। दिल्ली से ईडी के अधिकारी पटना पहुंचे हैं। ये अधिकारी लालू से पूछताछ कर सकते हैं। वहीं, इससे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि- तेजस्वी बताएं आखिर इतने कम समय में इतनी संपति कहां से आई है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि - लालू जी ऐसे नेता हैं जो खुद मुख्यमंत्री थे और केंद्र में उन्हीं की पार्टी के प्रधानमंत्री थे देवगौड़ा जी और इंद्र कुमार गुजराल जी। इसके इसके बावजूद उनकी पार्टी ने सीबीआई जांच करवा कर उनको जेल में डाला। किसी दूसरे पार्ट किसी दूसरे पार्टी ने ऐसा नहीं किया है। लालू जी जब रेल मंत्री हुए तो गरीबों को जो नौकरी मिलना था उसके बदले जमीन लेने का काम किया जमीन घोटाला किया दूसरा जब वह मुख्यमंत्री थे तो चारा खा गए। तो देश की जनता जानती है कि यह भ्रष्टाचारी लोग हैं भ्रष्टाचार उनके लिए गहना है।


सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि - बिहार के युवा को हमारे छोटे भाई तेजस्वी यादव ने क्या सीख दिया मुझे नहीं मालूम है लेकिन मैं जरूर यह आग्रह करूंगा तेजस्वी यादव जी से कि वह यह मेकैनिज्म बिहार की जनता को बताएं कि आखिर कैसे डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति कैसे बन गया। यह मेकैनिज्म लालू प्रसाद यादव के हां परिवार बता दे तो हम लोग सारे लोग उनके साथ खड़े हो जाएंगे। सिर्फ डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति कैसे बन सकते हैं सिर्फ इतना वह हमको बता दें।


आपको बताते चलें कि, बिहार में एक बार फिर से बीजेपी और जेडीयू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नई सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा जहां एक तरफ ढोल-बैंड बज रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में कुछ दिनों पहले तक उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जांच एजेंसी का शिकंजा बढ़ता दिख रहा है। जांच एजेंसी ईडी की टीम 29 जनवरी को सुबह पटना पहुंच गई है। जिसके बाद से ये संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली जोन ब्रांच के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से 29 जनवरी को पूछताछ की जाएगी।