मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
02-Nov-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : दीपावली पर बिहार का मौसम शुष्क हो गया। इसके बाद अब यह धीरे-धीरे ठंड की एंट्री हो रही है। ऐसे में आज सुबह राजधानी में हल्की धुंध नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सर्दी आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड में वृद्धि होगी। अब पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
वहीं,कुछ जगहों पर ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दो दिनों बाद सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में मौसम बिगड़ सकता है। 3 नवंबर को इन जिलों में कुछ जगहों वर्षा हो सकती है। इसी दिन भागलपुर, जमुई और बांका में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
इसके अलावा मौसम में बदलाव के साथ बीमारी का प्रभाव बढ़ा है। इसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। विशेषज्ञ की सलाह है कि सुबह व शाम जब भी घर से निकलें तो शरीर पर गर्म कपड़ा रहना चाहिए। सदर अस्पताल में औसतन 800 से 1000 बीच मरीज आते हैं।
मौसम बदलने से अचानक ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। सुबह-शाम गर्म कपडे़ पहनने की शुरुआत कर देनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इन दिनों वायरल, टायफाइड, खांसी, जुकाम, एलर्जी, पेट में दर्द, दस्त आदि बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। ठंड के बढ़ने के साथ ही वायु में नमी आने लगती है।
हल्की नम वायु के साथ धुएं व धूल के कण भी सांस नली में चले जाते हैं। जो सांस नली में जम जाते हैं तथा फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। इस स्थिति को ब्रोनक्राइटस कहते हैं। इसमें मरीजको छाती में जकड़न, नजला खांसी, बलगम का आना, सांस फूलना, आदि समस्या होने लगती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।