बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Jul-2023 04:17 PM
By First Bihar
DEOGHAR: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज से आगाज हो गया। हेमंत सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। 4 जुलाई से मेला का शुभारंभ हो जाएगा, जो दो महीनों तक चलेगा। इस बार दोमास लगने के कारण सावन दो महीने का होगा।
श्रावणी मेला का उद्घाटन कार्यक्रम देवघर और बांका जिले की सीमा पर स्थित दुम्मा में किया गया था। मेला के शुभारंभ के लिए 11 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण किया। मंत्रोचारण के बाद झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर श्रावणी मेला 2023 का उद्घाटन किया। मेला के उद्घाटन के साथ ही अगले दो महीने तक बाबा मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
मंत्री बादल पत्रलेख ने मेला का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रावण मास में देवघर एवं बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। वहीं देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि 19 साल के बाद ऐसा श्रावणी मेला आया है, जिसमें 8 सोमवार पड़ रहे हैं। दो महीने चलने वाले मेला के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
बता दें कि इस बार दो मास लगने के कारण चार जुलाई से शुरू होकर श्रावणी मेला 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों लोग देवघर पहुंचेंगे और बाबा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सावन के शुरुआत से पहले ही शिवभक्तों का जमावड़ा देवघर में लगने लगा है। झारखंड के साथ साथ बिहार सरकार ने भी मेला को लेकर खास तैयारी की है। श्रद्धालु भागलपुर के सुल्तानगंज गंगा घाट में स्नान करने के बाद वहां से जल उठाकर देवघर पहुंचते हैं। ऐसे मे सुल्तानगंज में बिहार सरकार ने विशेष तैयारी कर रखी है।





