ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / देवघर से पूजा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 19...

देवघर से पूजा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 19 कांवरियां घायल, 5 की हालत गंभीर

27-Jan-2023 02:28 PM

By First Bihar

BANKA: देवघर बाबा धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। पिकअप में सवार 19 कांवरिया घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर सुल्तानगंज मुख्य सड़क के पास यह हादसा हुआ। जहां बिजीखोरवा मोड़ के नजदीक कांवरियों से भरा पिकअप वाहन अचानक  अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को आनन-फानन में बेलहर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 कांवरिया को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पांचों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घायलों में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्मा डीह निवासी मंगल साहनी सुभाष साहनी,वीरेंद्र राय,बबलू साहनी, बलबीर साहनी, जगरनाथ साहनी, मुकेश साहनी,छोटे सहानी, मुन्नी साहनी,जहांगीर सहानी,सहावर साहनी, टिंकू साहनी समेत कई लोग शामिल है। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु बाबा धाम देवघर से पूजा अर्चना कर अपने घर दरभंगा की ओर लौट रहे थे।