चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
11-Sep-2023 08:38 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ आज देवघर में बाबा बैधनाथ और दुमका में बासुकीनाथ की पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लालू प्रसाद अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिले। साथ ही बदलते राजनीतिक माहौल और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर बातचीत की। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद लालू प्रसाद जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुए। पटना में यह ट्रेन करीब रात्रि करीब दस बजे तक पहुंचेगी।
देवघर से पूजा कर पटना लौटने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के जमुई स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रुकते ही लालू प्रसाद को देखने के लिए युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जनशताब्दी के AC बोगी के पास भीड़ जुट गई। यह भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए इकट्ठा नहीं हुई थी बल्कि देवघर से लौट रहे लालू यादव और राबड़ी देवी की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए जुटी थी।
लालू प्रसाद की सेहत को देखते हुए उनके ट्रेन से पटना लौटने की जानकारी राजद कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई थी। यदि जानकारी दी गयी होती तो जहां-जहां यह ट्रेन रुकती है वहां-वहां समर्थकों से पूरा प्लेटफॉर्म भर जाता और इससे अन्य यात्रियों को भारी परेशानी होती। इसी बात का ख्याल रखते हुए लालू समर्थकों को इसकी जानकारी नहीं दी गयी। जमुई स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ के पदाधिकारी मौजूद दिखे।