ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

देवघर के बाद पटना पहुंचे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

12-Jul-2022 04:47 PM

PATNA: देवघर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे हैं। वायुसेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे बिहार विधानसभा भवन जाएंगे। जहां बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में वे शामिल होंगे। 


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे। शताब्दी स्मृति उद्यान का नामकरण करेंगे और कल्पतरु का पौधा भी लगाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 


पीएम मोदी विधानसभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी लोकार्पण करेंगे। स्मारिका में शताब्दी समारोह के सभी चरणों का विवरण होगा। प्रधानमंत्री विधानसभा में स्थापित होने वाले नये संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इस संग्रहालय में विभिन्न गैलरी होगी जो बिहार में लोकतंत्र के उद्भव व विकास से संबंधित होगी।