पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 05:56 PM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव में सबक लेने के बाद बीजेपी ने अब सहयोगी दलों के साथ सीट बटवारा करना ही बेहतर समझा है। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जेडीयू और एक सीट एलजेपी को देने की घोषणा की है। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह ऐलान किया है।
दिल्ली में सीटों के एलान के साथ ही फर्स्ट बिहार की खबर पर भी मुहर लग गयी है जिसमें हमने बताया था कि बीजेपी दिल्ली में नीतीश कुमार को दो सीटें देने के लिए तैयार है। हमने आपको बताया था कि बुराडी और संगम विहार की सीट जेडीयू के खाते में जा सकती है। दोनों सीटों पर बिहारी वोटरों की तादाद अच्छी खासी है। वैसे रोचक बात ये है कि जेडीयू ने बीजेपी से 17 सीटों की मांग रखी थी। इसके बाद बीजेपी ने उसका नोटिस लेना ही बंद कर दिया था।लेकिन दिल्ली के जदयू नेता जान रहे थे कि जमीनी हकीकत क्या है।लिहाजा भाजपा को मनाने की लगातार कोशिशें की जा रही थी। दो दिन पहले जेडीयू ने बीजेपी से चार सीट देने की मांग रखी थी।
माना ये जा रहा है कि बीजेपी सहयोगी पार्टियों को तरजीह नहीं देने के आरोपों से परेशान थी। महाराष्ट्र में शिवसेना साथ छोड़ गयी तो झारखंड में आजसू। लिहाजा सहयोगी पार्टियों को मैसेज देने के इरादे से पार्टी ने जेडीयू के लिए दो सीटें छोड़ने का एलान किया है जबकि एलजेपी के लिए भी एक सीट छोड़ी है।
बीजेपी के इस एलान के साथ ही नीतीश की पार्टी शायद दिल्ली में खाता खोलने में सफल हो जाये।दिल्ली में पैर जमाने का सपना नीतीश कुमार काफी दिनों से देख रहे हैं। वे दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनाव के साथ साथ नगर निगम तक का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन कभी इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं मिल पाया। नीतीश कुमार खुद कई दफे दिल्ली जाकर बिहारियों की मीटिंग कर चुके हैं। पांच महीने पहले भी नीतीश दिल्ली के बदरपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ये एलान कर चुके हैं कि विधानसभा चुनाव को उनकी पार्टी मजबूती से लड़ने जा रही है।
वहीं सीटों के एलान से पहले ही आज ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि प्रशांत किशोर को जदयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। पीके दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी का चुनाव कैंपेन चला रहे हैं। लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह समेत 20 नेता शामिल हैं।