ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी बोले- कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआ तो...

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी बोले- कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआ तो अकेले भी लड़ेंगें

14-Jan-2020 03:04 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने बड़ा फैसला किया है. आरजेडी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार देगी नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का मन बना चुकी है. इसके लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और कमरे आलम को जिम्मेदारी दी गई है कि हम दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन अगर सहमति नहीं बनी तब भी आरजेडी चुनाव लड़ेगी. 


कांग्रेस से कोशिश जारी

तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है. अगर होता है तो अच्छी बात है. राजद पहले भी दिल्ली में एक-दो सीट जीतती रही है. कांग्रेस के साथ केंद्र और बिहार में भी गठबंधन है. दिल्ली में भी होता है तो बेहतर हैं. सम्मान मिलेगा तो बात होगी. सीटों के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में काफी बिहार के लोग रहते हैं. जिस जगहों पर राजद की जीत की संभावना होगी वहां पर दावा किया जाएगा. सीटों की संख्या पर कहा कि यह कांग्रेस से फाइनल बात करने के बाद ही साफ होगा. मनोज झा बात कर रहे हैं.

भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है. कोई भी बोलता है बोलने दीजिए.  यूपी के सीएम योगी के सीएए और एनआरसी पर गया में सभा को संबोधित करने पर तेजस्वी ने कहा कि ये लोग जहर बोने का काम कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता जागरूक है. इनकी दाल नहीं गलेगी. बेहतर होता कि योगी जी यूपी को पहलेे संभाले. वहां पर बहुत खराब स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं हैं.

पार्टी के मजबूती के लिए कोई भी दे सकता सलाह

रघुवंश प्रसाद सिंह के लेटर लिखने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वह पार्टी के सीनियर नेता है. अगर पार्टी के मजबूती के लिए अध्यक्ष जी को लेटर लिखते हैं और कुछ कहते हैं तो यह गलत बात नहीं है. पार्टी के बाकी लोग भी मजबूती को लेकर अपना सुझाव दें सकते हैं. इसका स्वागत है.