ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / दिल्ली चुनाव: राजद ने 4 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, इस सीट...

दिल्ली चुनाव: राजद ने 4 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, इस सीट पर RJD-JDU होगी आमने-सामने

20-Jan-2020 08:29 PM

PATNA: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजद ने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. राजद दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब तक गठबंधन नहीं हो पाया है. इस बीच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बुराड़ी सीट पर राजद और जदयू की आमने सामने टक्कर होगी. इस विधानसभा क्षेत्र में बिहार के रहने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है. 

 ये उम्मीदवारों को दिया टिकट

राजद ने बुराड़ी से प्रमोद त्यागी, किरारी से मो. रियाजुद्दीन खान, उत्तमनगर से शक्ति कुमार बिसनोई और पालम से निर्मल कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. यह राजद की पहली सूची है.

फरवरी को चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 8 फरवरी को मतदान होगा. जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी. जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है. 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं. भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी.