ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / JDU ने प्रशांत किशोर को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया, दिल्ली में...

JDU ने प्रशांत किशोर को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया, दिल्ली में केजरीवाल के बनकर रह गए PK

20-Jan-2020 02:40 PM

PATNA: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें सबसे बड़ी बात है कि प्रशांत किशोर को जदयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया है. पीके दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी का चुनाव कैंपेन चला रहे हैं. लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह समेत 20 नेता शामिल हैं. 

news image


20 स्टार प्रचारकों में सीएम के अलावे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, कई सांसदों को शामिल किया गया हैं. बिहार मंत्रिमंडल के चार मंत्री को भी जगह दिया गया हैं. इसके अलावे भी कई जदयू नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. लेकिन पीके को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बता दें कि दिल्ली में जदयू बीजेपी के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है. जदयू ने 17 सीटें मांगी थी, लेकिन बीजेपी इसको लेकर तैयार नहीं थी. बताया जा रहा है कि जदयू को गठबंधन में दो सीटें मिल सकती है. इसमें से बुराडी और संगम विहार है. दोनों सीटों पर बिहारी वोटरों की तादाद अच्छी खासी है. 

फरवरी को चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 8 फरवरी को मतदान होगा. जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी. जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है. 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं. भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी.