ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट...

दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

06-Jul-2024 12:32 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदियों की न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है। 6 जुलाई को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया।


दरअसल, दिल्ली में कथित शराब घोटाले में सीबीआई के बाद ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले 26 फरवरी से सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं। मनीष सिसोदिया लंबे समय से जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्हें राहत मिलती नहीं दिख रही है। इसी मामले में गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने बेल दे दिया था और फिलहाल वह बेल पर हैं।


इसी शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिग केस में ईडी ने पहले केजरीवाल को अरेस्ट किया था और हाल ही में जब नीचली अदालत से उन्हें नियमित बेल मिल गई थी तो सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आने की तैयारी कर रहे केजरीवाल की उम्मीदों पर सीबीआई ने ऐन वक्त पर पानी फेर दिया था।