BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
11-Apr-2024 02:40 PM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पिछले दिनों तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया था। के कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी इस मामले में के कविता पर अपना शिकंजा कस दिया है। सीबीआई ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद के कविता को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, दिल्ली के कथित शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने विगत 15 मार्च को तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने कविता पर साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगाया था। यह वह ग्रुप है जिसमें हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनापल्ली, अरुण पिल्लई और अन्य कई राजनीतिक नेता शामिल हैं। जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत भेजी थी।
कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार के कविता को बीते 2 अप्रैल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। कविता ने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस केस में अब सीबीआई की एंट्री हो गई है। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता पर अब शिकंजा कस चुका है। सीबीआई की टीम गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंची और के कविता से पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया।
सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि उसने बुधवार को तिहाड़ जेल में जाकर के कविता से पूछताछ की है। सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायधीश कावेरी बावेजा को बताया है कि पांच अप्रैल को अदालत के आदेश के बाद बीते 6 अप्रैल को के कविता से पूछताछ की गई थी। बता दें कि मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत में 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।