बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
09-Aug-2024 07:08 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में पिछले 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया आखिरकार जेल से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अबकारपी नीति में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज ही शुक्रवार को जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के सिसोदिया जेल से हिरा हो गए हैं।
दरअसल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर अबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और उसके क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। शराब नीति पर सवाल उठने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 मार्च को ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद मनीष सिसोदिया ने 28 मार्च के दिल्ली सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया पिछले 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे और जमानत की कोशिश कर रहे थे हालांकि उन्हें बार-बार निराशा ही हाथ लग रही थी। सीबीआई और ईडी दोनों सिसोदिया की जमानत का विरोध करते आ रहे थे लेकिन आखिर कार 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को राहत देते हुए उन्हें बेल दे दिया।