ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

दिल्ली शराब घोटाला: 6 दिन की ED रिमांड पर भेजे गए सीएम केजरीवाल, अब जेल में बीतेगी होली

22-Mar-2024 08:37 PM

By First Bihar

DELHI: देश के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 28 मार्च तक रिमांड दी है।


दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने गुरुवार की देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज कावेरी बवेजा की अदालत में पेशी के बाद कोर्ट में सुनवाई चली। 


सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगा। सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें दिल्ली में हुए शराब नीति घोटाले का किंगपीन बताया और कहा कि केजरीवाल के कहने पर ही इस घोटाले को अंजाम दिया गया। दोनों तरफ की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया।


सुनवाई पूरी होने के करीतन तीन घंटे बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने ईडी को पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड दी है। अगले 6 दिनों तक ईडी की टीम केजरीवाल से पूछताछ करेगी। इसके बाद ईडी केजरीवाल को आगामी 28 मार्च को दोपहर दो बजे फिर से कोर्ट में पेश करेगी। इसी बीच 25 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में इस बार केजरीवाल की होली जेल में बीतेगी।